Site icon Lahar Chakra

Rail News: छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंट गयी मालगाड़ी, लोगों ने हल्ला किया तो ड्राइवर ने रोकी ट्रेन

Patna. छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. जब लोगों की नजर इस घटना पर गयी तो चिल्लाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी. गनीमत ये है कि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ. इस घटना को लेकर इस रेलखंड के अप लाइन पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा वहीं रेलवे क्रॉसिंग के समीप उक्त घटना होने से छपरा हाजीपुर सड़क मार्ग पर भी आधा घंटा तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा. बाद में रेलकर्मियों की मदद से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी ट्रेन को जोड़ दिया गया. जिसके बाद उक्त ट्रेन छपरा की ओर रवाना हो गई.ट्रेन के गुजरने के बाद दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला को खोल दिया गया और सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन शुरू हो सका.

Exit mobile version