Site icon Lahar Chakra

Rail News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें डाइवर्ट होकर चलेंगी

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इसके तहत दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंदिया – नागपुर – बल्हारशाह होकर चलेगी. वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस 10 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह – नागपुर – गोंदिया होकर चलेगी. हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 9 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह – नागपुर – गोंदिया होकर चलेगी.

Exit mobile version