Site icon Lahar Chakra

Railway ‘Big Negligence’: मालगाड़ी का खुला था दरवाजा, सोनुआ स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज से टकराया, बड़ा हादसा टला

Chakardharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ स्टेशन में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां अप लाइन में गुजर रही एक मालगाड़ी का दरवाजा खुला हुआ था, जो रेलवे फुटओवर ब्रिज के पिलर में टकरा गया. पिलर पर टकराने से पिलर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पुराना फुट ओवर ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया. इससे बड़ा हादसा होने भी आशंका थी. इस घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया. आनन-फ़ानन में चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारी सोनुआ स्टेशन पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद क्षतिग्रस्त हो चुके फुटओवर ब्रिज को हटाया गया. घटना से रेल परिचालन आंशिक बाधित हुआ. घटना के बाद सोनुआ स्टेशन में अप और डाउन लाइन पर रेल परिचालन को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया था. ट्रेनों को लुप लाइन से धीमी रफ्तार से पार किया गया.

Exit mobile version