Site icon Lahar Chakra

RAILWAY : रांची से चलेगी परीक्षा स्पेशल, 4 मार्च को रात 9:30 बजे होगी रवाना

रांची. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे रांची से ट्रेन संख्या 03640/03639 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी. ट्रेन संख्या 03640 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीन मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 20 कोच होंगे. होली और परीक्षाओं को लेकर ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो रहा है. इसे देखते हुए रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. इस ट्रेन के परिचालन से ट्रेन में सफर करना काफी आसान हो जाएगा.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान शाम 4:00 बजे, सासाराम से प्रस्थान शाम 5:20 बजे, गया से प्रस्थान शाम 7:45 बजे, कोडरमा से प्रस्थान रात 9:17 बजे, गोमो से प्रस्थान रात 11:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान रात 01:17 बजे एवं रांची आगमन सुबह 04:00 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 03639 रांची-पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन 04 मार्च को रांची से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात 9:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान रात 11:37 बजे, गोमो से प्रस्थान रात 12:55 बजे, कोडरमा से प्रस्थान सुबह 02:40 बजे, गया से प्रस्थान सुबह 04:25 बजे, सासाराम से प्रस्थान सुबह 06:05 बजे एवं पं दीनदयाल उपाध्याय आगमन सुबह 08:00 बजे होगा.

Exit mobile version