Site icon Lahar Chakra

Railway: टाटानगर से घाटशिला की ओर जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

Ghatsila . घाटशिला में दर्दनाक रेल हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टाटानगर से घाटशिला की ओर जा रही डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, मऊभंडार ओपी और घाटशिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका घाटशिला के लालडीह क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। हादसे के बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कुछ समय तक घटनास्थल के पास रुकी रही। फिलहाल महिला किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंची, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Exit mobile version