Site icon Lahar Chakra

Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

New Delhi.भारतीय रेलवे ने परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए शनिवार को कई बुनियादी ढांचा एवं सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना और विभिन्न रेल मंडलों में रोड ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच संस्करण 4.0’ को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 607.7 मार्ग किलोमीटर के लिए मंजूरी दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत 252 करोड़ रुपये है।

मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना के तहत मंडल के चिह्नित शेष हिस्सों में ‘कवच 4.0’ का विस्तार किया जाएगा ताकि ट्रेन परिचालन के लिए उपलब्ध सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जा सके।
वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में रेल मंत्रालय ने मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के सात स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) लगाने को मंजूरी दी है। इस परियोजना की कुल लागत 209 करोड़ रुपये है।

Exit mobile version