Site icon Lahar Chakra

Rajmahal crime: चाय पीने गयी महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Rajamahal. राजमहल थाना क्षेत्र की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज करायी है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया है कि राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट निवासी निगम रंजन 30 अगस्त की शाम के करीब 7:30 गाड़ी से मेरे घर आया और मुझे घर से जबरदस्ती निकाल कर गाड़ी में बिठा लिया. चीखने-चिल्लाने पर पति और भसुर व समाज के लोग आये और मुझे बचाया. बताया कि 15 दिन पहले निगम रंजन से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. 28 अगस्त को निजी कार्य से वे मंगलहाट गयी थी, जहां निगम रंजन से मेरी मुलाकात हुई और उसने मुझे चाय पीने के लिए अपने घर बुलाकर ले गया. उस वक्त उसके घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया और दूसरे दिन उसने मेरा वीडियो बनाकर वायरल करने की बात कही. साथ ही धमकी देकर यह कहा कि तुम अगर मेरी बात नहीं मानोगी, तो हम तुम्हारा वीडियो वायरल करके तुमको बर्बाद कर देंगे. मामले को लेकर राजमहल थाना में थाना कांड संख्या 132 /24 में प्राथमिक की दर्ज की गयी है. वहीं, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Exit mobile version