Site icon Lahar Chakra

Rajnagar ‘Accident’: कारवां बस ने स्कूटी को रौंदा, युवक की मौत, हाता-चाईबासा मार्ग पर हुआ हादसा

Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कारवां बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना छोटा सिजुलता पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. युवक की पहचान चाईबासा महुलसाई के रितेश कुमार होनहागा (42) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारवां बस काफी तेज रफ्तार में बोलानी जा रही थी. जमशेदपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार रितेश कुमार होनहागा को बस ने चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते ले गयी. हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना का अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा, तभी ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर खोकरो में रोका और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक स्कूटी सवार को ओवरटेक कर रहा था. इसी क्रम में हादसा हुआ. पुलिस ने बस व स्कूटी को जब्त कर लिया है.

Exit mobile version