Site icon Lahar Chakra

RajNagar Accident: भारी वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर, राजनगर के तिलका मांझी चौक पर हुआ हादसा

RajNagar. राजनगर के तिलका मांझी चौक पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने पेड़ में टक्कर मार दी. इस दौरान बाइक चालक चपेट में आ गये, जिससे वह घायल हो गए. घटना गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की है. जानकारी के मुताबिक, सरायकेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन राजनगर के बाड़ेडीह गांव स्थित तिलका मांझी चौक पहुंचा, तो राजनगर बाजार की ओर घुमाने की बजाय सीधे बाड़ेडीह गांव की ओर एक पेड़ से टकराया. इस दौरान सड़क पार कर रहे राजनगर मोदक इलेक्ट्रॉनिक के संचालक तारनी मोदक की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उनकी बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. भारी वाहन को चलाने वाले चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.मोटरसाइकिल सवार तारिणी मोदक का ईलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

Exit mobile version