Site icon Lahar Chakra

Rajnagar Crime: डॉक्टर बी मंडल का क्लिनिक से अपहरण, हत्या कर कोवाली में फेंक दी लाश

Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी चिकित्सक डॉ बी मंडल की गुरुवार सुबह अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गयी. उनका शव पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला के कवाली थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि वे दोनों सिजुलता के रहने वाले हैं.

डॉ बी. मंडल राजनगर में अपने आवास पर ही क्लिनिक चलाते थे. गुरुवार सुबह करीब दस बजे हथियारबंद अपराधियों ने क्लिनिक पर धावा बोलकर उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक व्हाइट रंग की एसयूवी में बिठाकर निकल भागे. इसकी जानकारी मिलते ही सरायकेला और आसपास के जिलों की पुलिस एक्टिव हो गई. अपहरण और हत्या की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Exit mobile version