Site icon Lahar Chakra

Rajnagar News: जामुन पेड़ पर बाबलू कश्यप ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Rajnagar. थाना क्षेत्र के केशारगाड़िया गांव में सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर बाबलू कश्यप(32 वर्ष ) ने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों एवं आने जाने वाले लोगों ने जामुन पेड़ पर फांसी के फंदा पर लटकते देखा तो लोगों की जमा हो गई. इसके पश्चात राजनगर थाना को सुचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा कुम्हार टोली निवासी बाबलू कश्यप(32 वर्ष) ने राजनगर के केशारगाड़िया गांव से शादी करने के बाद ससुराल में ही रहता था. बीते गुरुवार को बाबलू कश्यप ने राजनगर के उपरशिला गांव में मेला देखने के लिए गया था. मेला से लौटने के बाद बाबलू कश्यप ने अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो गई.सुबह को सड़क किनारे जामुन के पेड़ में लटकता मिला.

Exit mobile version