Site icon Lahar Chakra

Rajnagar News: राजनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, 25 को सरायकेला से करेंगे नामांकन, बोले, बांग्लादेशी घुसपैठी को केवल भाजपा सरकार ही रोक सकती है

Rajnagar. सरायकेला के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को राजनगर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कई जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलकर एकजुट होने की अपील की. इस दौरान चंपाई सोरेन ने झामुमो सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार विगत पांच वर्षों से आदिवासियों को छलने का काम किया है. ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. उन्होंने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ केवल भाजपा सरकार ही रोक सकती है. चम्पाई सोरेन 25 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे.

Exit mobile version