Site icon Lahar Chakra

Rajnagar News: राजनगर के हेंसल में स्कॉर्पियो से एफएसटी की टीम ने 1.68 लाख रुपये जब्त किये

Rajnagar.राजनगर थाना अंतर्गत छोटानागपुर कॉलेज (हेंसल) के सामने गाड़ियों की जांच करने के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने स्कॉर्पियो से 1,68,500 रुपये जब्त किया. थाना प्रभारी अमीश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनगर के मुनीडीह में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाया गया है. साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ( एफएसटी) राजनगर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. इसी क्रम में स्क्वॉड टीम ने छोटानागपुर कॉलेज (हेंसल) के सामने प्रभारी दंडाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, एसआइ परमेश्वर व जवानों ने जमशेदपुर की ओर जा रही स्काॅर्पियो (ओडी 11 डी 9745) की जांच की. जांच में गाड़ी से 1,68,500 रुपये जब्त किये. स्काॅर्पियो का कागज सही मिलने पर वाहन को छोड़ दिया गया. जब्त किये रुपयों के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version