Site icon Lahar Chakra

Rajnagar News : राजनगर के कृष्णापुर गांव में रास पूजा सह मेला का हुआ शुभारंभ, ओडिशा बंगाल से भी पहुंचेंगे भक्त

Rajnagar. राजनगर के कृष्णापुर में श्री श्री रास पूजा कमिटी के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय रास पूजा सह मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेला में भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. पूजा अर्चना के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बंगाल और ओडिशा से भी लोग पहुंचेंगे. कृष्णापुर गांव में कार्तिक पुर्णीमा पर मेला का भी आयोजन किया जाता है, मेला में भी काफी भीड़ होती है. मेला देर रात तक चल रहा है. आयोजन समिति के मानस रंजन ने कहा की रास पूजा सह मेला का शुभारंभ वर्ष 1943 से किया गया था. इसके पश्चात प्रत्येक वर्ष यहां कार्त्तिक पूर्णिमा पर पूजा के साथ-साथ सात दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है.

Exit mobile version