Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा
News Desk
Oplus_16908288
Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी विवेक झा उर्फ छोटू झा ने में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन में उनकी संलिप्तता संबंधित समाचार पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि बालू के वैध अथवा अवैध कारोबार से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी विवेक झा उर्फ छोटू झा का कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनका नाम बालू के अवैध कारोबार में घसीटा जा रहा है.
उनका कहना है कि बालू के कारोबार एवं ईचागढ़ से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. प्रतिष्ठित कारोबारी के रूप में पहचाने जाने वाले विवेक झा उर्फ छोटू झा का कहना है कि बालू के अवैध कारोबार में जिस ब्रीजा कार का वर्णन किया गया है, उसका मालिक छोटू झा नहीं बल्कि जिले के चौका थाना क्षेत्र के एक पत्रकार हैं, जिसकी पुष्टि गाड़ी नंबर से की जा सकती है.
इस संदर्भ में लहर चक्र संवाददाता को विवेक झा उर्फ छोटू झा ने बताया कि ईचागढ़ क्षेत्र में बालू के तकरीबन 20-25 स्टॉक यार्ड हैं,साथ ही लगभग ढाई करोड रुपए के लागत से इस क्षेत्र में बालू घाट का टेंडर भी कराया जा चुका है. ऐसी स्थिति में बालू के अवैध कारोबार पर उक्त बालू घाट के बंदोबस्तधारी संवेदक तथा स्थानीय विधायक, सांसद,जिला प्रशासन एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा कोई जांच एवं कार्रवाई न होने के बावजूद उनका नाम घसीटा जाना,उनकी छवि को धूमिल करता है. जिसके लिए वह मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं.
आदित्यपुर निवासी विवेक झा उर्फ छोटू झा का कहना है कि वह बीते 6 माह से ईचागढ़ क्षेत्र में नहीं देखे गए हैं साथ ही उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके नाम पर कोई हाईवा और एवं अन्य ऐसा कोई वाहन नहीं है, जिससे बालू का वैध एवं अवैध कारोबार कराया जा सके. इतने कम उम्र में उन्हें मिली प्रतिष्ठा से कुछ राजनीतिज्ञ एवं अवैध बालू कारोबार के इच्छुक कारोबारी उनकी छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं. जिसे वह यथाशीघ्र बेनकाब करेंगे.