Site icon Lahar Chakra

Ramgarh : श्रीराम पावर प्लांट में बॉयलर फटने से दो मजदूर झुलसे

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बॉयलर फट गया. इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देव कमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रीराम पावर प्लांट में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है. सोमवार की सुबह दो मजदूर बॉयलर के पास काम कर रहे थे. इसी दौरान बॉयलर फटा और वे दोनों मजदूर आग की चपेट में आ गए. मजदूरों की पहचान मुरपा निवासी नेतलाल ठाकुर और चुंबा निवासी अब्दुल अंसारी के रूप में हुई है. दोनों मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

आनन फ़ानन में प्राइम हॉस्पिटल में कराया भर्ती, रेफर
दोनों मजदूर को आनन फ़ानन में कैथा स्थित प्राइम हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया है. इधर पूरे मामले को दबाने के लिए प्लांट प्रबंधन पूरी ताकत लगा रहा है. वहां काम करने वाले मजदूर सिकंदर अंसारी ने बताया कि प्रबंधन मजदूरों से काम तो लेती है. लेकिन उसकी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखती है. इस कारण प्लांट में आए दिन घटना दुर्घटना होते रहती है.

Exit mobile version