Site icon Lahar Chakra

Ranchi Airport : रांची एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 11 विमान विलंब से पहुंचे, घंटों इंतजार में बैठे रहे यात्री

Ranchi. रांची में शनिवार को कोहरे के कारण 11 विमान विलंब से पहुंचे. इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का कोलकाता-रांची विमान सुबह 8.20 बजे के स्थान पर सुबह 10.15 बजे, इंडिगो का पुणे-रांची विमान सुबह 8.25 बजे के स्थान पर सुबह 8.51 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान सुबह 8.40 बजे के स्थान पर सुबह 9.15 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान सुबह 11.20 बजे के स्थान पर सुबह 11.50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 12:50 बजे की जगह दोपहर 1:15 बजे पहुंचा. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान शाम 4.40 बजे के स्थान पर शाम 5.32 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान शाम 5.25 बजे के स्थान पर शाम 6.25 बजे, इंडिगो का अहमदाबाद-रांची विमान शाम 5.45 बजे के स्थान पर शाम 6.10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 5:55 बजे की जगह शाम 7.25 बजे, इंडिगो का चेन्नई-रांची विमान शाम 6.35 बजे के स्थान पर शाम 7.00 बजे व इंडिगो का बेंगलुरु-रांची विमान रात 8.20 बजे के स्थान पर रात 9.00 बजे रांची पहुंचा.

Exit mobile version