Lahar Chakra

Ranchi Band: बंद पर रांची कैद; सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; कई मार्ग पूरी तरह बंद

Ranchi.रांची के सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप बनाने के विरोध में आज शहर बंद का ऐलान किया गया है. सिरम टोली फ्लाइओवर रैंप विवाद को लेकर बुलाया गया रांची बंद का असर सुबह से ही कई इलाकों में दिखने लगा है. लोवाडीह चौक के पास बंद समर्थकों ने आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया है. वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है.

वहीं, कांके में भी यही स्थिति है. बंद समर्थकों ने मुख्य सड़क पर आवागमन रोक दिया. मुख्य चौक चौराहों की दुकानें बंद हैं. वहीं, सिरमटोली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले ऑटो रिक्शा का परिचालन सामान्य दिनों की तरह ही है.

शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस दौरान जगह-जगह बैरिकेडिंग के कारण पूरा शहर कैद सा हो गया है. हालांकि, किसी तरह की हिंसा की घटना अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Exit mobile version