Site icon Lahar Chakra

Ranchi: चिराग पासवान पांच और साल के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष निर्वाचित

Ranchi. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया. पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यहां अपनी बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है.’ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है.

Exit mobile version