Site icon Lahar Chakra

Ranchi Court: मानहानि मामले मेंकांग्रेस नेता Rahul Gandhi की याचिका पर सुनवाई अब 13 नवंबर को

Ranchi. एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में अदालत में पेशी से व्यक्तिगत छूट की मांग वाली याचिका पर अब 13 नवंबर को सुनवाई होगी. शनिवार को यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. मामले में शिकायतकर्ता की ओर से जवाब दायर किया जा चुका है. राहुल गांधी व्यक्तिगत पेशी से छूट चाहते हैं. इसको लेकर सीआरपीसी की धारा-205 के तहत याचिका दायर की गयी है. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को मामले में अदालत में पेश होना है. पेशी को लेकर समन जारी है. आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इससे आहत होकर रांची में नवीन झा की ओर से सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज करायी गयी थी.

Exit mobile version