Site icon Lahar Chakra

Ranchi Incident: अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा, पति गिरफ्तार

Ranchi. नामकुम थाना क्षेत्र के गुरुटोली में रविवार की देर रात नशे में धुत रंथू महतो ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी प्रभा देवी की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतका के भाई मंगरा कुम्हार ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार प्रभा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी.

उसकी 12 साल और आठ साल की दो बेटी भी है. रविवार की रात प्रभा खाना खाने के बाद सोने चलीं गयी. इसी बीच देर रात करीब दो बजे पत्नी पर सोयी अवस्था में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग उसे आनन-फानन में रिम्स ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करती थी. उसने आरोप लगाया कि दूसरे से संबंध होने के शक में ही उसने पत्नी की हत्या कर दी.

Exit mobile version