Site icon Lahar Chakra

Ranchi News: पुराना विधानसभा मैदान में पंडाल का पट खुला, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उदघाटन, अयोध्या के श्रीराम मंदिर, भगवान राम और हनुमान जी आकर्षण के केंद्र

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को पुराने विधानसभा मैदान परिसर में श्री रामलला दुर्गापूजा समिति द्वारा बनाये गये अयोध्या के राम मंदिर के प्रारूप पंडाल का उदघाटन किया. उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना कर माता रानी के पट का अनावरण किया. उन्होंने पूजा-अर्चना कर लोगों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं. मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया. इधर पंडाल का पट खुलते ही इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां निर्मित 120 फीट ऊंचे पंडाल और भगवान राम व हनुमान जी के अलावा माता रानी व अन्य की प्रतिमएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. जहां लोग दर्शन करने के अलावा उसके संग तस्वीर और सेल्फी ले रहे हैं. वहीं समिति की ओर से पूजा पंडाल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है और हरिनाम कीर्तन कराया जा रहा है.
…………………….

Exit mobile version