Site icon Lahar Chakra

Ranchi ‘Protest’: सीजीएल परीक्षा की तिथि बदलने की मांग पर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

Ranchi.. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विद्यार्थी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए. लेकिन, पुलिस ने उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस मुस्तैद थी. छात्रों ने कहा कि 21 व 22 सितंबर को सीजीएल परीक्षा होनेवाली है. वहीं, उस दिन अन्य आयोग की परीक्षा पहले से ही तय है. इसे देखते हुए सीजीएल परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाये. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया. छात्रों का कहना था कि पिछले साल सीजीएल परीक्षा विभिन्न कारणों से रद्द होती गयी. ऐसा कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. अलग-अलग विभागों में बहुत सारी रिक्तियां हैं, उसे भरने के लि कदम उठाना चाहिए.

की तिथि में बदलाव की मांग को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विद्यार्थी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए. लेकिन, पुलिस ने उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस मुस्तैद थी. छात्रों ने कहा कि 21 व 22 सितंबर को सीजीएल परीक्षा होनेवाली है. वहीं, उस दिन अन्य आयोग की परीक्षा पहले से ही तय है. इसे देखते हुए सीजीएल परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाये. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया. छात्रों का कहना था कि पिछले साल सीजीएल परीक्षा विभिन्न कारणों से रद्द होती गयी. ऐसा कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. अलग-अलग विभागों में बहुत सारी रिक्तियां हैं, उसे भरने के लि कदम उठाना चाहिए.

Exit mobile version