रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है.

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सी.पी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू, रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.