Site icon Lahar Chakra

रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं CM की लेंगी शपथ, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी, RSS की थी पसंद

नई दिल्ली. रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी. वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी. दोपहर 12 बजे वह रामलीला मैदान पर शपथ लेंगी. उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.

बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था. विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने इसकी जानकारी दे दी थी. हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है.

विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था.  शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे. इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे. दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाया गया है.

RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया. रेखा ने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दोपहर 12:35 बजे शपथ समारोह होगा. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा राज्य की चौथी महिला CM होंगी.

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी. वे दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं. भाजपा ने रेखा को CM बनाकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है. रेखा गुप्ता RSS की पसंद हैं.

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता RSS की पसंद, कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता जींद की रहने वाली हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी खट्‌टर ने रेखा को CM बनने पर बधाई दी. रेखा के दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं. रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं. वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं. इसी वजह से RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया.

वह शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हुई हैं. इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है. यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे. जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे. गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी.

Exit mobile version