
Galudih. तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर गालूडीह के उलदा में माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. प्रत्येक दिन शाम चार बजे से सात बजे तक नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा होगी. जम्मू के कथावाचक स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज कथा का वाचन करेंगे. 13 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी. मंदिर में कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी. 19 अप्रैल को माता की चौकी विशेष आकर्षण होगी.
जानें किस दिन क्या होगा आयोजन
13 अप्रैल को कलश यात्रा और कथा वाचन, 14 को श्रीमद् देवी भागवत कथा, 15 को श्रीमद् देवी भागवत कथा, 16 को रामावतार एवं कथा वाचन, 17 को कृष्णावतार एवं कथा वाचन, 18 को कन्या पूजन एवं कथा वाचन, 19 को दुर्गावतार एवं कथा वाचन, 20 को श्रीमद् देवी भागवत कथा, 21 को पूर्णाहुति एवं कथा वाचन, 21 को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है. वहीं 19 अप्रैल को माता की चौकी रात्रि 9 बजे से 11 बजे विशेष आकर्षण रहेगी. तृतीय वार्षिक को लेकर मंदिर को विद्युत सज्जा से आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
