Site icon Lahar Chakra

Republic Day Prade ‘Ratan Tata: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में आज झारखंड की झांकी में रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Ranchi.दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में स्व रतन टाटा और नारीशक्ति को समर्पित झारखंड की झांकी भी निकलेगी. झांकी में राज्य की संस्कृति, परंपरा, लोकनृत्य के अलावा नारीशक्ति को शिक्षित बना स्वावलंबी करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की झलकियां प्रदर्शित की जायेंगी. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान निकलने वाली झांकी के लिए चयनित देश के 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में झारखंड भी शामिल है. भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का चयन परेड के लिए किया गया था. ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में भी गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड द्वारा तसर सिल्क आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी.

Exit mobile version