Site icon Lahar Chakra

RJD नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे,मुख्यमंत्री आवास में CM हेमंत से की मुलाकात, सीट शेयरिंग, राजद के हिस्से की दावेदारी और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Ranchi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अपने टीम के साथ शाम साढ़े सात सड़क मार्ग से रांची पहुंचे. तेजस्वी के साथ सांसद मनोज झा, संजय यादव आदि भी साथ हैं. फिलहाल तेजस्वी यादव रांची के एक होटल में ठहरे हैं. देर शाम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग, राजद के हिस्से की दावेदारी और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता भाई तेजस्वी यादव जी और राज्यसभा से माननीय सांसद मनोज कुमार झा जी तथा संजय यादव जी से रांची आवास में मुलाकात हुई और झारखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई.

Exit mobile version