Site icon Lahar Chakra

Road Accident: दनुआ घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन सवार 7 लोगों की मौत, 14 घायल

Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक खड़े पिकअप वाहन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार 19 लोग गिरिडीह से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, वाहन सुबह करीब 10:30 बजे दनुआ घाटी के पास महानैतांड में कुछ देर के लिए रुका था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौपारण थाने के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 14 घायलों को हजारीबाग और बरही के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

Exit mobile version