Site icon Lahar Chakra

Road Accident: जामडोल में ट्रेलर और ट्रक के बीच टक्कर, 2 घंटे तक चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग जाम

Chakulia. जामडोल के समीप ट्रेलर और ट्रकों की भिड़ंत हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है. दुर्घटना के बाद लगभग 2 घंटे तक चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग पर जाम लगा रहा. सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस बल को मौके पर भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को काफी मशक्कत से सड़क के किनारे हटाया. जामडोल स्थित स्टार्क रिज पेपर मिल से माल लोड कर ट्रेलर धालभूमगढ़ की ओर जाने के लिए मुख्य सड़क पर निकल रहा था. इसी बीच चाकुलिया की ओर से एक 10 पहिया वाहन तेज गति से धालभूमगढ़ की ओर जाने लगा. इस बीच दोनों ही वाहनों के चालक कुछ समझ पाते आपस में दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी.

Exit mobile version