Site icon Lahar Chakra

Road Accident in Jamui: पेड़ से टकरायी स्कॉर्पियो, आर्मी जवान और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत, तीन गंभीर

Jamui. जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार आर्मी जवान अजित पांडेय और उसकी डेढ साल की बेटी अदिति की मौत हो गयी. स्कॉर्पियो में सवार परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती काराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान अस्मिता कुमारी, बुलबुल देवी और नीरज पांडे के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्मी जवान अजित पांडेय स्कॉर्पियो से पूरे परिवार के साथ सोमवार को अपने मामा घर खैरा प्रखंड के डहुआ गांव गये थे. डहुआ गांव से लौटने के दौरान हादसा हो गया. अजित पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बेटी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Exit mobile version