Site icon Lahar Chakra

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

Patamda. पटमदा के बिड़रा गांव में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित एलपी ट्रक सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। हादसे में मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में चालक समेत कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से स्पेयर पार्ट्स लेकर आ रहा एलपी ट्रक (WB 78/6049) बिड़रा गांव पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जाता है कि ट्रक का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक सीधे नीलकमल महतो के मकान में जा घुसा।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Exit mobile version