Site icon Lahar Chakra

Road accident: कार की चपेट में आकर शिक्षिक जख्मी, पति को भी लगी चोट, दोनों घाटशिला से आ रहे थे जमशेदपुर

Ghatsila . अमाइनगर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सह नवाबकोठी निवासी परवीन बेगम (46) और उनके पति इनायुल हक (52) सड़क हादसे में घायल हो गये. दोनों स्कूटी से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से कार चालक ने धक्का मार दिया. दोनों एनएच पर गिर गये. घटना घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के पास गुरुवार की है. वहीं कार चालक धक्का मारने के बाद फरार हो गया. डॉ आर एन टुडू ने बताया कि शिक्षिका प्रवीण बेगम के सिर पर गंभीर चोट लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. शिक्षिका के पति इनायुल हक ने बताया दोनों स्कूटी से जमशेदपुर जा रहे थे. उन्हें हल्की चोट लगी है.

Exit mobile version