
RRB Recruitment 2025. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 तक एनटीपीसी (NTPC) के लिए 8,875 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें से 5,817 पद ग्रेजुएट पास और 3,058 पद अंडर ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए हैं. स्नातक स्तर पर सबसे ज्यादा भर्तियां मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Guard) के लिए हैं, जिनकी संख्या 3,423 है. इसके अलावा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (921 पद) और स्टेशन मास्टर (615 पद) भी शामिल हैं.
रेलवे में ग्रेजुएट पोस्ट में भर्ती के जरिए सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (638 पद), चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (161 पद) और मेट्रो रेलवे में ट्रैफिक असिस्टेंट (59 पद) के पदों पर भर्ती की जाएगी. स्नातक स्तर (12वीं पास) उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा पद कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क (2,424 पद) के हैं. इसके अलावा अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (394 पद), जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (163 पद) और ट्रेन क्लर्क (77 पद) की भी वैकेंसी है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और यूनिट्स को निर्देश दिया है कि भर्ती में SC, ST, OBC और EWS के लिए आरक्षण नियम सही तरीके से लागू किए जाएं .
यहां करें आवेदन
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर फार्म भरें. इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को बतौर शुल्क 500 रुपये जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार को 250 रुपये देने होंगे. परीक्षा दो चरणों में होगी.
सीबीटी-1 (स्क्रीनिंग टेस्ट) में प्रश्न: 100 होंगे जिसमें सामान्य जागरूकता के 40, गणित के 30 और गणित: 30 और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति के 30 प्रश्न होंगे. इसकी अवधि 90 मिनट होगी. निगेटिव मार्क्स- पर 0.25 अंक कट जायेंगे.
वहीं सीबीटी-2 (पोस्ट-विशिष्ट परीक्षण) में कुल प्रश्न : 120 होंगे. इसमें सामान्य जागरूकता के 50 जबकि गणित के 35, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति के 35 के प्रश्न होंगे. अवधि भी 90 मिनट होगी. नकारात्मक अंक में 0.25 अंक कटेंगे.
