Site icon Lahar Chakra

रांची में पेट्रोल पंप संचालक से 13.65 लाख की छिनैती, पुलिस खाली हाथ

रांची. राजधानी के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के संचालक से 13 लाख 65 हजार रुपये की छिनैती कर ली गई. घटना गुरुवार दोपहर की है.

जानकारी के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक बैंक में पैसा जमा करने कार से जा रहे थे. बाइक सवार बदमाश काफी दूर से संचालक का पीछा कर रहे थे. जैसे ही बदमाशों को मौका मिला, वे रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पंप संचालक से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है.

Exit mobile version