Site icon Lahar Chakra

Sachchidanand Rai: भाजपा के संस्थापक सदस्य सह जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय का टेल्को अस्पताल में निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल निकलेगी अंतिम यात्रा

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे सच्चिदानंद राय जी का 82 वर्ष की उम्र में टेल्को अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया. सच्चितानंद राय भाजपा संगठन में सिंहभूम जिला भाजपा के संयोजक, पूर्वी सिंहभूम संयोजक,कोल्हान प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे. इनके दो पुत्र हैं. इनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10 बजे विजया गार्डेन फेज -2, फ्लैट -1801 से निकलेगी. भाजयुमो झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा का योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

Exit mobile version