Site icon Lahar Chakra

प्रसिद्ध समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एवं बबिता कुमारी ने किया स्ट्रैंथ जिम का उद्घाटन

जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी बबिता कुमारी ने जमशेदपुर के हरहरगुट्टू, टीआरएफ कॉलोनी स्थित कुमार कंपलेक्स में स्ट्रैंथ जिम का उद्घाटन संयुक्त रुप से आज दिनांक 2 फरवरी को किया गयाl

इस अवसर पर जिम के संचालक उमाशंकर एवं श्रीनिवास राव के अलावा सुदामा प्रसाद ,कुसुम देवी समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l

उद्घाटनकर्ता सतेंद्र कुमार ने जिम के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को बताया की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर जाने अनजाने में ध्यान नहीं दे पाते हैं ,जिससे भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैlऐसे में आज मनुष्य को चुस्त-दुरुस्त अर्थात तंदुरुस्त रखने में जिम काफी मदद करता हैl प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर खुद को स्वस्थ रखने हेतु नियमित रूप से व्यायाम इत्यादि अन्य प्रयास करना चाहिएl उन्होंने जिम के संस्थापक को बागबेड़ा क्षेत्र में अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित जिम का उद्घाटन करने पर बधाई दी एवं उम्मीद जताया कि क्षेत्र के सैकड़ों पुरुष एवं महिला इस जिम का प्रयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगेl

Exit mobile version