Site icon Lahar Chakra

Bihar BjP Leadership Change: सम्राट चौधरी हटाये गये, मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा प्रदेश के नये अध्यक्ष

Patna. बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय द्वारा शाम को जारी एक पत्र में कहा गया कि विधान परिषद सदस्य जायसवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है, और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. चौधरी पिछले साल मार्च से भाजपा की बिहार इकाई का नेतृत्व कर रहे थे.

Exit mobile version