Lahar Chakra

Jamshedpur Crime:: जमशेदपुर के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के संचालक पर हमला, कार किया क्षतिग्रस्त,हमलावर के वाहन पर लगा था भाजपा का झंडा, जानें क्या है पूरा मामला

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के संचालक व परसुडीह खासमहल निवासी अभिषेक राज पर मंगलवार की देर शाम थार में सवार युवकों ने हमला कर दिया. इसके अलावा कार पर हॉकी स्टिक और पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना करीब 8 बजकर 20 मिनट की है. इस संबंध में अभिषेक राज ने बिष्टुपुर थाना में थार के चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है. अभिषेक राज के अनुसार वे अपनी फार्च्यूनर कार (जेएच05एएन 9991) से होटल अलकोर एक मीटिंग के लिये जा रहे थे.

इसी वाहन पर थे हमलावर

वोल्टास गोलचक्कर के पास एक थार को ओवर टेक कर आगे निकला. जिसके बाद थार में सवार युवक लगातार पीछा करने लगे. बिष्टुपुर संत मैरी स्कूल हिंदी मीडियम के पास जाम होने के कारण मैने कार धीमा किया तो थार ने ओवरटेक कर रोक दिया. कार में भाजपा का झंडा लगा था. जिसके बाद कार में सवार युवकों ने गाली गलौज कर हमला कर दिया. उन्होंने पत्थर से हमका कर मेरी फारच्यूनर कार का शीशा तोड़ दिया. अभिषेक राज के अनुसार उनसे बचने के लिये मैं रमाडा होटल में प्रवेश कर गया. नजारा देख होटलकर्मियों ने बीच बचाव कर मुझे बचाया. पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करे.

Exit mobile version