Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित जोम्बारो गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पैलुश मुंडा पर अपनी छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने और शव के साथ अमानवीय हरकत करने का आरोप है। महिला के पति निर्मल मुंडा की तलाश के दौरान घटना का खुलासा हुआ।
सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मनोज स्वर्गियारी के अनुसार, पति के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
