Site icon Lahar Chakra

Saraikela Accident: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल, एक गंभीर, एमजीएम किया गया रेफर

Saraikela. सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे प्रतीक कैवर्त (18) गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि बाइक पर सवार दो लोगों को हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. घटना सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Exit mobile version