
Saraikela. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने आदित्यपुर एवं कपाली ओपी अंर्तगत चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर सतर्क रहने व शराब की तस्करी को रोकने ,अवैध नक़दी, मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार की ज़ब्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहनों की जांच के पस्चात पंजी में इंट्री करना सुनिश्चीत करें.
