Site icon Lahar Chakra

Saraikela Crime: तिरूलडीह की नौवीं कक्षा की छात्रा से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेपका मामला प्रकाश में आया है. घटना 13 अगस्त की है. घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को 19 अगस्त को जानकारी दी. इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ तिरूलडीह थाना में मामला दर्ज कराया. तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं.

इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चांद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के महज चार घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में जीतू सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा और गुरुचरण सिंह मुंडा शामिल हैं और तीनों आरोपी तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा को किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी थी. इससे डरकर छात्रा ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी थी.

Exit mobile version