Site icon Lahar Chakra

Saraikela: सरायकेला में Run For Road Safety के तहत सैकड़ों स्कूली बच्चों संग दौड़े DC, बच्चों को सड़क सुरक्षा का एंबेसडर बताया

Saraikela. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुक्रवार को रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम के साथ समापन हुआ, जिसमें उपायुक्त रविशंकर शुक्ला सहित तमाम अलाधकारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल हुए. दौड़ को उपायुक्त ने सरायेकल के गेस्ट हाउस फिल्ड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ. इसमें उपायुक्त ने भी बच्चों के संग दौड़ लगायी और स्टेडियम तक पहुंचे. मौके पर बच्चों को संदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए जरूरी है. उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का एंबेसडर बताते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावक और समाज के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें.

Exit mobile version