Site icon Lahar Chakra

Saraikela Election: सरायकेला से चंपाई, खरसावां से सोनाराम आज करेंगे नामांकन, जनसभा को संबोधित करेंगे हिमंता विश्वा सरमा

Saraikela. सरायकेला विस से नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन पर्चा भरेंगे. वहीं खरसावां सीट से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा भी नामांकन दाखिल करेंगे. दोनों भाजपा प्रत्याशी नामांकन के बाद सरायकेला के गेस्ट हाउस मैदान में जनसभा में शामिल होंगे. जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि असम के सीएम सह राज्य के सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे. खरसावां विस प्रत्याशी सोनाराम बोदरा खरसावां के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद बाइक जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचेंगे.

Exit mobile version