Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल बाजार में घुसा झुंड से बिछड़ा हाथी, दहशत में लोग

Chandil. चांडिल में रविवार की रात झुंड से बिछड़ा हाथी चांडिल बाजार में घुस गया. हाथी चांडिल थाना के पास घूमता दिखा. हाथी रात में एनएच-32 व लोगों के घर के पास घंटों घूमता रहा.सीसीटीवी कैमरे में हाथी की तस्वीर कैद हो गयी. बाजार में हाथी के आने की सूचना पर चांडिल के लोग दहशत में रहे. रात को ही इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर चौका के पालना गांव से हाथी भगाओ टीम पहुंची. टीम ने हाथी को सुकसारी-रसुनिया जंगल की ओर खदेड़ दिया.

Exit mobile version