Site icon Lahar Chakra

Saraikela: जामडीह रेलवे ओवरब्रिज 10 दिनों में होगा चालू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिया निर्देश

Chandil. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ गुरुवार को नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा कि यदि कोई तकनीकी या अन्य समस्या नहीं आती है, तो आगामी 14 नवंबर को ओवरब्रिज को आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

ओवरब्रिज चालू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर भाजपा नेता हरेलाल महतो, पप्पू वर्मा, खोगेन महतो और अनिता पारित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version