Site icon Lahar Chakra

Saraikela Kapali: कपाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें मामला?

Kapali. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गणेश दत्ता उर्फ गणेश चंद्र दत्ता, गौरीशंकर दत्ता का पुत्र और पुरुलिया जिले के बड़ो थाना क्षेत्र का निवासी है.

गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपी को सरायकेला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version