Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा; एक बच्चे को पानी में डूबता देख दो लोग उसे बचाने को कूदे, तीनों की डूबकर मौत

Chandil. सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा के सामने सुवर्णरखा नदी में सोमवार शाम छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब अर्ध देने के लिए पहुंचे एक बच्चे को पानी में डूबते देखकर दो लोग उसे बचाने के लिए कूद गए, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों ही डूब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को डूबते देख मौके पर मौजूद दो लोग तुरंत मदद के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अवैध बालू उठाव के कारण नदी में बने गहरे गड्डों के कारण तीनों गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची.

एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया. देर शाम तक एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो वयस्कों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और अवैध बालू उठाव के कारण नदी में खाई का अंदाजा नहीं लग पाया. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बालू उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

Exit mobile version