Site icon Lahar Chakra

Saraikela News: पति से कहासुनी हुई, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Saraikela. पति से विवाद के बाद पत्नी प्रति झा (28) ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सीनी ओपी के सोहनडीह का है. घटना शनिवार सुबह की है. सूचना पर सीनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पिंटू झा अपनी पत्नी प्रीति झा के साथ किराये के घर में रहता था. वह सीनी के कचरा फैक्ट्री में काम करता है. शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गयी. इसके बाद पिंटू झा अपनी ड्यूटी पर चला गया. इसके बाद पत्नी ने फांसी लगा ली. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतिका के परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Exit mobile version